{"_id":"fb901d5671b703cabefe0a14fb5b8fe9","slug":"polytechnic-colleges-would-be-promoted-faculty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक कालेजों में बढ़ाए जाएंगे संकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक कालेजों में बढ़ाए जाएंगे संकाय
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में नए खुले पालीटेक्निक कालेजों में स्ट्रीम (संकाय) संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में ढांचागत सुविधाओं के अभाव की वजह से ज्यादातर नए कालेजों में केवल दो स्ट्रीम की पढ़ाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
कालेजों की अपनी इमारतों का काम चल रहा है। इमारती सुविधा में विस्तार को देखते हुए तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने अब सभी कालेजों में कम से कम तीन स्ट्रीम चलाने का खाका तैयार कर लिया है, जिसे अगले सत्र से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के लिए मानव संसाधन मंत्रालय के माध्यम से केंद्र सरकार ने वर्ष 2009 में अठारह नए पालीटेक्निक कालेज खोलने को मंजूरी दी थी। शुरुआती चरण में प्रति कालेज करोड़ों की राशि मंजूर की गई।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण कर कालेजों का निर्माण शुरू हो गया, लेकिन कालेज की कक्षाएं चलाने के लिए किराए की इमारतों का सहारा लेना पड़ा।
उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने नए खुले कालेजों में दो स्ट्रीम की पढ़ाई शुरू करवाई। अब तीसरी स्ट्रीम शुरू करने की कवायद चल रही है जिसे अगले शैक्षणिक सत्र से मूर्त रूप देने की तैयारी है।