फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poltical news,Akhnoor

नगर पालिका अखनूर में संजय अध्यक्ष और बलदेव बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
poltical news,Akhnoor
अखनूर। नगर पालिका अखनूर में वीरवार को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया। बीते काफी दिनों से भाजपा पार्षदों में चल रहा गितिरोध भी इन पदों के भरने से थम गया है। हालांकि भाजपा के तीन पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया से किनारा किया। वीरवार को चुनाव के दौरान संजय सराफ को अध्यक्ष और बलदेव राज को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया, क्योंकि किसी भी अन्य पार्षद ने इन पदों के लिए नामांकन पत्र नहीं भरा था।
विज्ञापन

वीरवार को नगर पालिका में चुनाव प्रक्रिया करवाकर औपचारिक रूप से पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाकर एसडीपीओ वरुण जंडियाल, नायब तहसीलदार शाम लाल की उपस्थित में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। पूर्व विधायक राजीव शर्मा सहित भाजपा के दस पार्षद इस मौके पर मौजूद रहे, जबकि भाजपा से ही दूसरे गुट से तीन पार्षद दीपेश सिंह, राकेश मल्होत्रा और शिल्पा महाजन ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। जिससे इन पार्षदों में गतिरोध जारी रखने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए संजय सराफ और उपाध्यक्ष बलदेव राज का चयन होने पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी तिथि निर्धारित की जानी है।
सनद रहे कि बीते दिनों नगर पालिका में गतिरोध पर भाजपा के तेरह पार्षद दो गुटों में बंट गए थे, जिससे अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता ने त्यागपत्र दे दिया था। प्रदेश भाजपा हाईकमान ने अध्यक्ष पद के लिए संजय सराफ और उपाध्यक्ष पद के लिए बलदेव राज का चयन कर नामांकन पत्र भरवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ रजत आवरोल ने बताया कि चुनाव पक्रिया में किसी अन्य पार्षद ने नामांकन पत्र नहीं भरा, जिससे दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव करवा दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सराफ ने कहा कि अखनूर कसबे में विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका के सभी पार्षद एकजुट हैं और किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed