{"_id":"9dd45d9b41498e26794eba75ce2837ce","slug":"pollution-on-its-top-in-tawi-river-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में तवी नदी में फेंका जा रहा मलबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में तवी नदी में फेंका जा रहा मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के अंधेरे में तवी नदी में मलबे के ढेर लगाए जा रहे हैं। तवी के बीचोबीच मलबे का इक्ट्ठा करके रखा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की ओर अपने निजी निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे को भी तवी नदी में फेंकवा दिया जा रहा है। इसके अलावा भगवती नगर डंपिंग साइट की ओर जा रही सड़क किनारे पर भी मलबे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
सड़क किनारे लगने वाले इन ढेर की वजह से गंदगी फैलने लगी है। जिस कारण बीमारियां फैलने की आशंका बन रही है। कुछ जगह पर निजी निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं वहां ठेकेदारों की ओर से रात के अंधेरे में मलबे के ढेर तवी नदी में लगवा दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हरकी पौढ़ी मंदिर के सामने तवी नदी के सूखे हिस्से में भी मलबे के ढेर सर्कुलर रोड से गुजरने समय देखे जा रहे हैं। पीएचई मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार ने भी तीन सप्ताह पहले कृत्रिम झील का दौरा किया था, उस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को तवी नदी में मलबा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन करने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) आरएस जम्वाल ने भगवती यात्री निवास से आगे रोड किनारे लगाए मलबे के ढेर को देखते हुए नाके लगाने की बात कही थी, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हुआ।
हाल ही में निगम आयुक्त मंदीप कौर ने शहर के सरवाल और रिहाड़ी इलाके में मलबा फेंकने वाले तीन घरों के चालान किए हैं। जेसीए आरएस जम्वाल के मुताबिक मलबा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।