फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   polling parties leave for polling stations in remote and hilly areas.

Jammu News: कड़ी सुरक्षा के बीच दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
polling parties leave for polling stations in remote and hilly areas.
643 मतदान केंद्रों के लिए वीरवार सुबह कर्मचारियों को किया जाएगा रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा में पोलिंग पार्टियां दूरदराज क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। इससे पहले सभी कर्मचारी महिला कॉलेज में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने ईवीएम सहित अन्य मतदान संबंधी सामग्री हासिल किए।
चिनैनी के 3 और रामनगर क्षेत्र के 8 दूरदराज क्षेत्रों में बने मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को एडवांस में भेजा गया है। कुल 11 मतदान केंद्रों के लिए 165 कर्मचारियों को रवाना किया गया। यह कर्मचारी बुधवार रात बसंतगढ़ में रुकने के बाद वीरवार सुबह वहां से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए आगे बढ़ेंगे। गौरतलब है कि जिला में कुल 654 पोलिंग स्टेशन हैं। इसमें से 11 मतदान केंद्रों के लिए एडवांस पार्टी को रवाना कर दिया गया है। बाकी 643 मतदान केंद्रों के लिए कर्मचारियों को वीरवार सुबह रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


चिनैनी क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों में बने मतदान केंद्रों के लिए 45 कर्मचारियों को रवाना किया गया है। इस क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र संड बडयाल, परचूंड, किरकरी में बने केंद्र काफी दूर होने के चलते कर्मचारियों को पहले भेज दिया गया है, ताकि 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में वहां लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आए। साथ ही समय पर पहुंच सकें। रामनगर क्षेत्र में पड़ते 8 दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों में बने मतदान केंद्रों के लिए 120 कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया। यहां के दूरदराज वाले मतदान केंद्रों मेें पंगारा ए, पंगारा, कड़वा, लोदरा, खनेड़, खनेड़ ए, मंग, मंग ए पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जिला में बने 654 मतदान केंद्रों में से 11 पहाड़ी व दूरदराज के क्षेत्र होने के चलते पोलिंग पार्टी के 165 कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया है। इनमें चिनैनी के 3 व रामनगर के 8 मतदान केंद्रों के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। बाकी 643 मतदान केंद्रों के लिए वीरवार को पोलिंग पार्टी को रवाना कर दिया जाएगा।
- डॉ. अनिरुद्ध रॉय, उप चुनाव अधिकारी, उधमपुर




रिपोर्ट, परवेज खान
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article