{"_id":"9c109435e92690713bcd9ba120195d0b","slug":"polling-for-26-seats-leh-development-council-is-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 सीटों पर लेह विकास परिषद के लिए मतदान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 सीटों पर लेह विकास परिषद के लिए मतदान जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 17 Oct 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद की 26 सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है। प्रशासन ने मतदान केंद्रों और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
दूरदराज के मतदान केंद्रों पर हेलीकाप्टर से मतदान कर्मियों को पहुंचाया जा चुका है। आज मतदाता कुल 80811 मतदाता 90 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
भाजपा और कांग्रेस 25-25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने आठ-आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं, जबकि न्यू लद्दाख पार्टी के 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
कुल 26 सीटों के लिए 90 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रियासत में गठबंधन सरकार में शामिल पीडीपी और भाजपा चुनाव में कम से कम छह सीटों पर आमने-सामने हैं। हालांकि, चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के मध्य है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर 80811 मतदाताओं में से नुबरा में 13054 मतदाता और लेह में 67757 मतदाता है। लेह के जिला उपायुक्त प्रसन्ना रामास्वामी के अनुसार मतदान को शांतिपूर्ण और साफ सुथरे ढंग से करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए है। मतगणना 23 अक्तूबर को होगी।