फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   polling continues for mlc elections in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में विधान परिषद् चुनाव के लिए मतदान जारी

Mon, 17 Apr 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Mon, 17 Apr 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
polling continues for mlc elections in jammu and kashmir
विधान परिषद् चुनाव - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू कश्मीर में विधान परिषद की दो सीटों के लिए सोमवार को मतदान जारी है। ओपन बैलट सिस्टम से होने वाले मतदान में प्रत्येक विधायक एक वोट डाल पाएगा। सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। देर शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। दो सीटों पर तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


इनमें पीडीपी के अब्दुल क्यूम डार, भाजपा के विक्रम रंधावा और कांग्रेस-नेकां के संयुक्त उम्मीदवार ठाकुर बलवीर सिंह शामिल हैं। पीडीपी-भाजपा गठबंधन के विधायक विधायकों की संख्या 58 है। ऐसे में दोनों पार्टियों के मध्य हुए समझौते के तहत पीडीपी के उम्मीदवार अब्दुल क्यूम की सीट सुरक्षित लगभग सुरक्षित है। 
विज्ञापन


30 वोट हासिल कर अब्दुल क्यूम डार का मुकाबला जीतना लगभग तय है। ऐसे में भाजपा के विक्रम रंधावा को जीत के लिए 30 वोट की जरूरत पड़ेगी लेकिन पीडीपी-भाजपा के पास 28 वोट ही शेष रहेंगे। वहीं जबकि कांग्रेस व नेकां के भी 27 वोट हैं। ऐसे में निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता, इंजीनियर रशीद और सीर्पीआई के विधायक तारिगामी और विधायक हाकिम यासीन का वोट निर्णायक साबित हो सकता है। हालांकि इन निर्दलीय विधायकों में पवन गुप्ता को छोड़ अन्य की विचारधारा भाजपा से एकदम विपरीत है। वहीं पवन गुप्ता के भी भाजपा से संबंध फिलहाल कटु ही चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु ने चुनाव प्रबंधों की समीक्षा की

polling continues for mlc elections in jammu and kashmir
वी - फोटो : अमर उजाला

मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु जोकि चुनाव के पर्र्यवेक्षक भी हैं, ने रविवार को विधानसभा सचिवालय का दौरा कर विधान परिषद की दो सीटों पर होने जा रहे चुनाव के प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा के सेंट्रल हाल का भी दौरा किया यहां मतदान होना है। चुनाव के रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान ने मुख्य चुनाव अधिकारी को बताया कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमण कुमार केसर, संयुक्त सूचना निदेशक जम्मू मनीशा सरीन, उप मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण लाल आदि भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed