{"_id":"5a01f9174f1c1b9f678b9d9c","slug":"politics-of-fraud-on-kashmir-issue-farooq-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मसले पर छल की राजनीति बंद हो : फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर मसले पर छल की राजनीति बंद हो : फारूक अब्दुल्ला
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
नेकां अध्यक्ष सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कश्मीर मसले पर छल की राजनीति बंद करने पर जोर दिया है। कहा कि स्वायत्तता से ही जम्मू-कश्मीर की ज्वलंत समस्याओं का हल हो सकता है। पूर्व के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकारें कश्मीर मुद्दे को हल करने में विफल रही हैं।
विज्ञापन
एलओसी दौरे के दौरान मचैल कुपवाड़ा में मंगलवार को एक जनसभा में डॉ. फारूक ने कहा कि नई दिल्ली को जम्मू-कश्मीर की जमीनी परिस्थितियों को समझकर बेहतर नतीजों के लिए काम करना चाहिए। कश्मीर में कई सालों से हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। ऐसे में नीति धारकों को जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
आर्टिकल 35 ए और अनुच्छेद 370 के साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों का हित जुड़ा हुआ है। इस दौरान पार्टी से चौधरी मोहम्मद रमजान, नासिर असलम वानी, कौसर जमशेद लोन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन