{"_id":"58d639394f1c1bac2a1a1fa8","slug":"politics-for-assembly-council-election-fasten-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: राज्य में विधान परिषद् चुनाव के लिए सियासत गर्म, कश्मीर में जनाधार बनाने जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: राज्य में विधान परिषद् चुनाव के लिए सियासत गर्म, कश्मीर में जनाधार बनाने जुटी भाजपा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 25 Mar 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद् चुनाव
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर विधान परिषद के लिए 17 अप्रैल को होने वाले छह सीटों के लिए चुनाव को देखते हुए पार्टियों में आंतरिक सियासत गर्म होने लगी है। दावेदार पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपना दावा पेश कर रहे हैं। हालांकि, आखिरी मुहर पार्टी नेतृत्व चंद दिनों में लगाएंगे।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तिथि 29 मार्च को है। कश्मीर की तीन, जम्मू की दो और पुंछ की एक आरक्षित सीट के लिए होने वाले चुनाव में पीडीपी भाजपा गठबंधन की विधानसभा में मौजूदा विधायकों को देखते हुए चार सीटों पर जीत तय है।
विज्ञापन
एक सीट पर विपक्षी दल नेकां कांग्रेस का साझा उम्मीदवार का चुनाव जीतना तय है जबकि एक सीट पर मुकाबला कांटे का रहेगा और इसमें उधमपुर के निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता और लंगेट के निर्दलीय विधायक इंजीनियर अब्दुल रशीद की भूमिका काफी अहम रहेगी।
विज्ञापन
कश्मीर में जनाधार मजबूत करने की कोशिश में भाजपा
भाजपा
- फोटो : Demo Pic.
भाजपा सूत्रों की माने तो कश्मीर में अपना जनाधार ओर मजबूत करने के लिए पार्टी एक सीट पर अपनी पार्टी के किसी कश्मीरी नेता को एमएलसी बना सकती है। पीडीपी के वर्तमान एमएलसी यासिर रेशी, नेकां के डा. बशीर अहमद वीरी, मास्टर नूर हुसेन और कांग्रेस जहांगीर हुसेन मीर और जुगल किशोर का कार्यकाल 19 अप्रैल को समाप्त होने को देखते हुए चुनाव आयोग चुनाव करवा रहा है जबकि नेकां के दिवंगत एमएलसी धर्मवीर सिंह ओबराय के निधन की वजह से खाली सीट पर भी चुनाव होना है।