{"_id":"57f8b95a4f1c1b6d5326ffe1","slug":"politicians-dont-have-courage-to-say-militants-a-terrorist-says-jitendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आतंकी को आतंकी कहने की हिम्मत नहीं रखते नेता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आतंकी को आतंकी कहने की हिम्मत नहीं रखते नेता'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 08 Oct 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : Amar Ujala
पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने वालों पर तीखा हमला बोला। किश्तवाड़ में जनसभा के दौरान सिंह ने कहा जो नेता सर्जिकल स्ट्राइक पर सवालिया निशान लगाकर सेना और देशभक्त सरकार को सॉफ्ट टारगेट बना रहे हैं लेकिन उनमें आतंकी को आतंकी कहने की हिम्मत नहीं है।
ऐसे नेताओं से जब भी आतंकी बुरहान वानी के बारे बुरहान के आतंकी होने का सवाल किया जाए तो वे दार्शनिक अंदाज में बयान देने लगते हैं जबकि यही नेता देशभक्त नेतृत्व पर सवाल उठाने में हिचकते नहीं।
सिंह ने कहा हम सबसे पहले भारतीय हैं उसके बाद ही हमारी कोई दूसरी पहचान है। सुरक्षा बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सिंह ने कहा कि आज यदि तमाम नागरिक सुरक्षित हैं, घरों में चैन की नींद सो सकते हैं तो इसके लिए सारा श्रेय सुरक्षा बलों को ही जाता है।