फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष की नजरबंदी पर जिला उपप्रधान ने उठाए सवाल

विज्ञापन
political
मीरां साहिब। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को घर में नजरबंद किए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ जिला उपप्रधान सुरजीत सिंह सासन ने निंदा की। सासन ने उपराज्यपाल से मांग की कि जल्द से जल्द उन्हें रिहा किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि आखिर किस कानून के तहत उन्हें नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन

मीरां साहिब क्षेत्र के गांव लिंक रोड में आयोजित प्रेसवार्ता में सासन ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के बावजूद नेकां नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस अकेली ऐसी पार्टी है जो सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। वह शांति व अमन चाहती है। इसके बावजूद केंद्र सरकार हमारे नेताओं पर दबाव बना रही है। लोकतंत्र की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए तथा विधानसभा चुनाव कराकर लोकतंत्र की बहाली की जाए। उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों को भी अपना समर्थन देने की बात करते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों की मांगों को पूरी करनी चाहिए जो दो माह से अधिक समय बीत गया है। इस अवसर पर सरदार अजीत सिंह राजेंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed