फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Political Reaction on Rising Kashmir editor Shujaat Bukhari murder

श्रीनगर से लेकर दिल्ली तक शुजात बुखारी की हत्या पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा

Fri, 15 Jun 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 15 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Political Reaction on Rising Kashmir editor Shujaat Bukhari murder
फाइल फोटो
गुरुवार की शाम को वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी अखबार राइजिंग कश्मीर के मुख्य संपादक शुजात बुखारी की आतंकियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। उनके पीएसओ की भी आतंकियों ने हत्या की। प्रेस इन्क्लेव के पास उनकी गाड़ी को घेरकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन


पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 

शाम सात बजे प्रेस इन्क्लेव से जैसे ही वह अपनी गाड़ी से जाने लगे तो आतंकियों ने गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


शुजात बुखारी की हत्या पर दिल्ली से लेकर कश्मीर तक राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा...

Political Reaction on Rising Kashmir editor Shujaat Bukhari murder
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि यह कायराना हरकत है। यह कश्मीर की स्वस्थ आवाज को दबाने का भी प्रयास है। वह निर्भिक पत्रकार थे। उनके निधन से गहरा दुख है।

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रतिष्ठित संपादक और वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की निर्मम हत्या पर दुखी और हैरान हूं। ईद के कुछ घंटों पहले हुई यह घटना भयावह है। 

राहुल गांधी ने कहा कि राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या के बारे में सुनकर बहुत ही दुखी हूं। वह बहादुर थे जिन्होंने बिना किसी भय के जम्मू-कश्मीर में न्याय और शांति के लिए लड़ाई लड़ी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। लोग उन्हें याद रखेंगे।

Political Reaction on Rising Kashmir editor Shujaat Bukhari murder
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि वह इस प्रकार की हिंसा की निंदा करती हैं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं। ईद की पूर्व संध्या पर आतंक का कुरुप चेहरा सामने आया है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर कहा कि वह इस घटना से हतप्रभ हैं। दुख की इस घड़ी में परिवार वालों को शक्ति प्रदान करें। 

वहीं लश्कर-ए-तैयबा के प्रवक्ता डा. अब्दुल्ला गजनवी ने इस घटना को अफसोसजनक खबर बताते हुए कहा है कि शुजात की हत्या आजादी की आवाज को दबाने की साजिश है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed