{"_id":"793127a0ec32e003773e41bf59e39641","slug":"political-parties-violated-code-of-conduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टियों ने उड़ाई चुनाव आचार संहिता की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टियों ने उड़ाई चुनाव आचार संहिता की धज्जियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भारतीय चुनाव आयोग की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों को राजनीतिक दलों की ओर से ठेंगा दिखाया जा रहा है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद चौराहों पर होर्डिंग और बोर्ड लगे हैं, जिन्हें संबंधित एजेंसी की ओर से उतारा नहीं गया है। नतीजतन नियमों का उल्लंघन हो रहा है और संबंधित लोगों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख चौक महेशपुरा में दो बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं। इसके अलावा शहर के बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, सतवारी कई जगह अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के होर्डिंग लगे हैं, जो कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को सीधा-सीधा ठेंगा है। इन पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। दूसरी तरफ चुनाव के तहत पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है।
विज्ञापन
अब चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण राजनीतिक पार्टियां अपना प्रचार नहीं कर सकती है। बावजूद होर्डिंग नजर आ रहे हैं। निर्देशानुसार चुनाव की घोषणा के तुरंत प्रभाव से राजनीतिक पार्टियों, सरकार एवं मंत्रियों, नेताओं के प्रचार-प्रसार वाले होर्डिंग उतार दिए जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसा नहीं होने पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। अभी तक चुनाव कार्यालय द्वारा बनाई फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें ने व्यवहारिक रूप से निर्देशों को अमल में नहीं लाया है।