{"_id":"663f2463ebdf65640e02f17d","slug":"political-news-srinagar-news-c-10-jam1008-357701-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत अधिकार है, अपराध साबित न होने पर इतना समय लगना अजीब है : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत अधिकार है, अपराध साबित न होने पर इतना समय लगना अजीब है : महबूबा
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का स्वागत किया। मुफ्ती ने गांदरबल में श्रीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवार वहीद-उर-रहमान पर्रा के समर्थन में रोड-शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, जमानत एक अधिकार है, लेकिन यह बहुत अजीब है कि जमानत मिलने में इतना समय लगता है जब अपराध भी साबित नहीं हुआ हो। जब तक आप किसी को दोषी साबित नहीं कर देते, तब तक उसकी जगह जेल नहीं होती और जमानत उसका अधिकार है। मुझे खुशी है कि केजरीवाल को आखिरकार अंतरिम जमानत मिल गई।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अराजकता है और किसी को भी जेल भेजा जा सकता है। संसदीय चुनावों को जनमत संग्रह बताने वाली टिप्पणी पर पर्रा को चुनाव अधिकारियों द्वारा नोटिस दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि चुनाव आयोग को भाजपा नेताओं की बातों पर ध्यान देना चाहिए। वे सांप्रदायिक बयान देते हैं, वे ऐसे बयान देते हैं जिससे देश के माहौल पर असर पड़ता है, वे हिंदू-मुस्लिम तनाव पैदा करते हैं। वे कहते हैं कि मुसलमान आपके मंगलसूत्र छीन लेंगे और मुसलमान घुसपैठिए हैं।
महबूबा ने कहा, भाजपा ऐसे गलत बयान देती है, लेकिन चुनाव आयोग उन पर ध्यान नहीं देता है। हालांकि, अगर कोई दूसरा सामान्य बयान भी देता है, तो वे उस पर ध्यान देते हैं। मुझे उम्मीद है कि पर्रा इसका उचित जवाब देंगे। महबूबा ने कहा कि पीडीपी अकेले चुनाव लड़ रही है और अन्य पार्टियां इसके खिलाफ एकजुट हो गई हैं। मुझे खुशी है कि लोग पीडीपी का समर्थन करते हैं और यही हमारी ताकत है।