फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

भाजपा के वादे खोखले साबित हुए

विज्ञापन
political news
अखनूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में उपस्थित नेता लोगों का अभिवादन करते हुए।
अखनूर। देश में भाजपा की छह साल की सरकार के दौरान देश में विकास नहीं हुआ। गरीबों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। सरकार लोगों के लिए योजना की घोषणा करती है मगर जमीनी स्तर पर मात्र खोखले वादे ही हैं।
विज्ञापन

यह बात कस्बे में कांग्रेस की मासिक बैठक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता मदनलाल शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अफसरशाही पर गरीबों के मसले सुलझ नहीं रहे, भ्रष्टाचार बढ़ा है। खेतीबाड़ी के कई मामले हल नहीं हो रहे। मात्र घोषणा की जा रही हैं। उनहोंने कहा कि देश में वर्तमान समय महंगाई हावी हो गई हैं जिसमें गरीब परिवार से रोजमर्रा की चीजें दूर हो गई हैं। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा की कार्य प्रणाली सही नहीं है। लोगों को कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा की नीतियों और झूठे वादे से देश में भय का माहौल है। समाज में भाईचारा खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अखनूर ब्लॉक युवा कमेटी के लिए रोहित शर्मा को प्रधान बनाया। बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, युवा नेता सतीश शर्मा, उजय बाली, पूर्व ओबीसी वाइस चेयरमैन कुलदीप बर्मा, राहुल टंडन, बाबू राम, बंसी गुप्ता, पूर्व सरपंच काली दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed