फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: ओबीसी समाज को जाति जनगणना के फायदे बताएगी भाजपा

विज्ञापन
political news
प्रदेश अध्यक्ष ने ओबीसी मोर्चा के साथ बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी जाति आधारित जनगणना को लेकर लोगों को बीच जाकर उन्हें जागरूक करेगी। इसके फायदे बताएगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। अध्यक्ष ने टीमों को संगठित करने और जाति जनगणना के बारे में ओबीसी समुदायों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर फोकस बढ़ाने के लिए कहा है।
त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव रशपाल शर्मा और प्रभारी ब्रह्म ज्योत सत्ती मौजूद रहे। सत शर्मा ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की। कहा कि बूथ, वार्ड और पंचायत स्तर पर पार्टी की पहुंच को मजबूत बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठित टीमें बनाकर काम में जुट जाएं। अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाएं, उन्हें बताएं कि सामाजिक न्याय तथा समाना विकास के लिए यह कितना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

--------

मन की बात का हर बूथ पर हो आयोजन, कम से कम 20 लोगों की मौजूदगी हो

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया, तथा सुनिश्चित करने को कहा कि हर बूथ पर कम से कम 20 व्यक्तियों की उपस्थिति में इसे सुना जाए। उन्होंने कहा, ऐसे सामूहिक सुनवाई कार्यक्रमों के बाद सरकार की उपलब्धियों और चल रही पहलों पर चर्चा सत्र आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि जमीनी स्तर पर संवाद को बढ़ावा दिया जा सके। भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सतत जुड़ाव और जागरूकता के माध्यम से समावेशी विकास सुनिश्चित करने और पिछड़े समुदायों को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed