फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा भारत : कविंदर

विज्ञापन
political news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने कहा कि भारत वैश्विक भागीदारों के साथ एकजुटता से खड़े होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करना जारी रखेगा। आतंकवाद के खिलाफ मौन सहिष्णुता के दिन खत्म हो गए हैं। गुप्ता वाशिंगटन में बैठक के दौरान क्वाड विदेश मंत्रियों - भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान द्वारा जारी संयुक्त बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की गई थी। बयान में हमले के अपराधियों को बिना देरी के न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया को यह समझना चाहिए कि कहीं भी आतंकवाद शांति के लिए खतरा है। भारत का रुख स्पष्ट है - हम न तो आतंकी कृत्यों को भूलेंगे और न ही माफ करेंगे और अब दुनिया हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed