{"_id":"678ac5bd7610b7ff0c013a9e","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-525644-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कांग्रेस की संविधान बचाओ पदयात्रा\nआज, जनाधार वापस पाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कांग्रेस की संविधान बचाओ पदयात्रा आज, जनाधार वापस पाने का प्रयास
विज्ञापन
पदयात्रा के लिए महिलाओं के साथ बैठक करते पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद्र और महिला अध्यक्ष शमीमा
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस शनिवार को जम्मू में संविधान बचाओ पदयात्रा निकालेगी। इसके जरिए पार्टी जम्मू में खोए जनाधार को वापस पाने का प्रयास करेगी। खासकर पार्टी एससी वोट और समाज को साधने की कोशिश में है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी जम्मू में चारों एससी आरक्षित सीटें हार गई। सतवारी चौक से आंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकली जाएगी।
पार्टी इस पदयात्रा को शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करना चाहती है। जानकारी के अनुसार, पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता तो रहेंगे ही। जम्मू और इसके आसपास जिलों के लोगाें को भी बड़े स्तर पर लाने के लिए कहा गया है। ब्लाॅक स्तर के नेताओं से कहा गया है कि पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों को लेकर आएं। शुक्रवार को छंब और अखनूर विधानसभा की प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष शमीमा रैना मुख्य रूप से मौजूद रहीं। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद के निवास पर हुई बैठक में बड़े स्तर पर महिला कार्यकर्ता पहुंचीं, जिन्हें पदयात्रा में पहुंचने के लिए कहा गया।
शमीमा रैना ने महिलाओं से जम्मू के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। तारा चंद ने महिला कार्यकर्ताओं को संविधान बचाओ पदयात्रा में भाग लेने का आग्रह किया। रैली का उद्देश्य सांविधानिक अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं के बीच सक्रिय नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
-- -- -- --
न कोई एससी सीट जीती, न ही महिला विधायक बनी
विधानसभा चुनाव ने कांग्रेस ने जम्मू जिले में अखनूर, बिश्नाह, सुचेतगढ़ और मढ़ सीट पर प्रत्याशी उतारे। इन चारों ही सीटों पर पार्टी को हार मिली, जबकि पूर्व में इन चारों सीटों पर कांग्रेस जीत कर चुकी है। यही नहीं, पार्टी ने एकमात्र महिला उम्मीदवार को कठुआ के बनिहाल सीट पर उतारा और वह भी चुनाव हार गईं।