फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: नाग देवता से गणपति तक... भक्ति के रंग में रंगा मंदिरों का शहर

विज्ञापन
religious news
- सुबह नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, शाम को गणेशोत्सव की धूम ने बढ़ाई रौनक
विज्ञापन

- दूध, फूल व पारंपरिक पकवानों से नाग देव का पूजन, बप्पा के जयकारों से गूंजे मंदिर और पंडाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मंदिरों का शहर मंगलवार सुबह से शाम तक भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह नाग पंचमी पर मंदिरों में नागदेवता की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो शाम को गणेशोत्सव की धूम ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। मंदिरों और पंडालों में पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार व जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
गोल मार्केट, कच्ची छावनी, पंजतीर्थी, गांधीनगर, बनतालाब और रूपनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु दूध, फूल, मिठाई और प्रसाद लेकर पहुंचे। पंजतीर्थी स्थित बिल्लू मंदिर (नागवरमी), गांधीनगर, गोल मार्केट और बनतालाब में नाग देवता के पूजन के लिए कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। घरों के पवित्र स्थानों और दीवारों पर नाग का चित्र बनाकर भी पूजा की गई। द्रोपण, मैरी, खीर सहित पारंपरिक पकवानों का भोग लगाया गया। रमा कपूर, राधा रैना और मोनिका कोहली सहित महिलाओं ने बताया कि जम्मू में ऋषि पंचमी के दिन नाग पंचमी पर्व मनाने की विशेष परंपरा है। डुग्गर संस्कृति और डोगरा परंपराओं में इस दिन नागदेवता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शाम को गणेशोत्सव की धूम
शाम होते ही गांधीनगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, गोल मार्केट, सराजन डक्की और पीरखो समेत कई स्थानों पर गणेशोत्सव की रौनक छा गई। भगवान गणेश की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। इस तरह सुबह नागदेवता की आराधना से शुरू हुआ दिन शाम को गणेश वंदना के साथ भक्ति में डूबा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed