{"_id":"6aa9b716a3c36b47780ad74d","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1014059-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आस्था की रैली के साथ जम्मू पहुंचे स्वामी हरि चैतन्य पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आस्था की रैली के साथ जम्मू पहुंचे स्वामी हरि चैतन्य पुरी
विज्ञापन
- नरवाल से बाहु फोर्ट तक हुआ भव्य स्वागत
- बावे वाली माता के दरबार में की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी मंगलवार को 11 दिवसीय प्रवास पर जम्मू पहुंचे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वागत किया। बाहु फोर्ट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वामी के स्वागत के लिए एकत्रित हुए।
नरवाल में भी चैतन्य पुरी के स्वागत के लिए कार्यक्रम हुआ। कार व बाइक रैली बाहु फोर्ट पहुंची। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात रहे। श्री हरि कृपा सेवा समिति जम्मू-कश्मीर के सदस्यों ने स्वामी का स्वागत किया। हरि चैतन्य पुरी ने बावे वाली माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। 17-18 सितंबर को राजोरी के दल्हौड़ी, 19 को अखनूर और 20 सितंबर को खौड़ के चमकलाल में कार्यक्रम होंगे। 24-25 सितंबर को जम्मू क्लब में देशभक्ति एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इस मौके पर समिति प्रधान राजीव चाढ़क, एमएम पुरी, सतपाल मनकोटिया, बलदेव राज, रणवीर लंगर, गोपाल दास और अरुण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।