फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

हार को छोड़कर आगे बढ़ें कार्यकर्ता, संगठन को करें मजबूत : सोलंकी

विज्ञापन
political news
प्रदेश कांग्रेस ने सम्मेलन कर आगामी रणनीतियों पर की चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने नवनिर्वाचित विधायकों, पूर्व मंत्रियों, पार्टी उम्मीदवारों और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में फ्रंटल प्रमुखों सहित अन्य नेताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें पूरे वर्ष विधानसभावार जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू कर जमीनी स्तर पर संगठन को नया रूप देने और सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रभारी भरत सिंह सोलंकी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। इसमें हाल के चुनावों, संगठनात्मक मामलों व वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अभियान जय बापू, जय भीम, जय संविधान को पूरा करने के लिए वर्ष भर की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस ने 2025 को संगठन का वर्ष घोषित किया है। यह वर्ष संगठन के पुनर्निर्माण और सभी स्तरों पर पार्टी संरचना को मजबूत करने, बूथ स्तर तक की कमियों को दूर करने पर होगा। उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने और संगठन के मजबूत करने के निर्देश दिए। प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को सभी स्तरों पर मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed