फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: मंडल से जिले तक पीढ़ी परिवर्तन की तैयारी में भाजपा, युवाओं के हाथों में होगी कमान

विज्ञापन
political news
- 45 साल की उम्र से अधिक कोई मंडल अध्यक्ष नहीं, 60 पार का जिला अध्यक्ष नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा में मंडल से जिला स्तर तक पीढ़ी परिवर्तन की तैयारी की जा रही है। पार्टी हाईकमान संगठन की कमान युवाओं के हाथों में देने पर काम कर रही है। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मंडल अध्यक्ष के लिए 35 से 45 साल और जिला अध्यक्ष के लिए 45 से 60 साल की आयु तय की गई है। पुराने संगठन से कई चेहरों की जगह नए लोग ले सकते हैं। पार्टी आगामी छह साल के बाद होने वाले संगठनात्मक चुनाव तक पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।
संगठन में परिवर्तन के लिए आयु स्तर पर पार्टी ने नए मानक तय किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने भी मंडल और जिला अध्यक्षों के चयन के लिए उम्र का खास ध्यान रखने पर जोर दिया है। इसमें उन लोगों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी जो युवा हैं और सक्रिय रूप से पार्टी को मजबूत बनाने की गतिविधियों में शामिल हैं। पार्टी के बूथ और प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए उम्र पर फिलहाल कोई मानक तय नहीं है। बूथ स्तर की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। बूथ अध्यक्ष बनना शुरू हो गए हैं। इसमें तीन बूथ से एक शक्ति केंद्र स्थापित होता है और एक शक्ति केंद्र मंडल बनाता है, जिसके बाद मंडल अध्यक्ष का चुनाव करवाया जाता है। पार्टी की ओर से आगामी 5 जनवरी तक मंडल, 10 जनवरी तक जिला अध्यक्ष और 15 जनवरी तक प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव करवाए जाना प्रस्तावित है। इसके बाद 15 फरवरी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव करवाना प्रस्तावित है। मंडल और जिला अध्यक्ष के लिए उम्र मानकों के तहत कई दिग्गज दावेदारी से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन

------
7 हजार सक्रिय सदस्य बने
भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रभारी असीम गुप्ता का कहना है कि हमारा सदस्यता अभियान जारी है। 11000 के करीब सक्रिय सदस्य बनाए जाने हैं, जिसमें अब तक करीब 7 हजार बना लिए गए हैं। इसमें 6 हजार का आंकड़ा पार करना था। ----
विज्ञापन
विज्ञापन

----
228 मंडल और 27 जिलों में होंगे चुनाव
प्रदेश भाजपा की ओर से जम्मू संभाग में 181 और कश्मीर संभाग में 47 मंडल स्थापित किए गए हैं। इसी तरह जम्मू संभाग में 17 और कश्मीर संभाग में 10 जिले स्थापित हैं। इन सभी के लिए मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव करवाए जाएंगे। मंडल और जिला अध्यक्षों के पद के लिए पार्टी के भीतर दिग्गजों में जोड़तोड़ हो रही है।
----

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed