Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: वोटर रक्षक बनकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

विज्ञापन
political news
जम्मू। कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जम्मू स्थित प्रदेश मुख्यालय पर व्यापक प्रदर्शन करेगी। पार्टी वोट चोरी का आरोप लगाते हुए खुद को वोटर रक्षक के रूप में पेश करेगी। इस दौरान जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में संविधान बचाओ का नारा बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी ने प्रदर्शन को व्यापक बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कश्मीर संभाग से भी कार्यकर्ताओं को जम्मू पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने बताया कि प्रदर्शन के जरिए मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाएगी। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए जनता के बीच जागरूकता जरूरी है। संविधान दिवस पर होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस प्रदेशभर में अपने अभियान को धार देने की तैयारी में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed