{"_id":"689902cc7717fa22940e6173","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1054-682842-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के \nसामने कांग्रेस का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के सामने कांग्रेस का अनशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रदेशाध्यक्ष कर्रा बोले- आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे
- केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी, 20 तक जारी रहेगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पूर्ण राज्य की मांग पर कांग्रेस प्रदेश भर में क्रमिक अनशन पर उतर आई है। पार्टी ने श्रीनगर के बाद रविवार को जम्मू संभाग में भी अनशन की शुरुआत कर दी। प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा की मौजूदगी में पार्टी नेता व कार्यकर्ता महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचे। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्रा ने कहा, हमारी रियासत, हमारा हक कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने अनशन शुरू किया है।
जब तक जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल नहीं होता, कांग्रेस आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा, पार्टी को अब लोग भी समर्थन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन 20 अगस्त तक जारी रहेगा। कांग्रेस ने जिलास्तर पर भी क्रमिक अनशन आंदोलन चलाने की बात कही है।
-- -- -
कांग्रेस को शामियाना लगाने से रोका
तो पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े नेता
जम्मू। शहीदी चौक में तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस नेताओं को अनशन स्थल पर शामियाना लगाने से रोका। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कर्रा और राजोरी के विधायक ने पुलिस कर्मियों पर धक्कामुक्की का आरोप लगाया। शहीदी चौक में दुकान के बाहर लगे एक सीसीटीवी में पुलिस और कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच खींचतान की घटना कैद हुई है। कर्रा ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है। कहा कि पहले उन्हें महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के सामने शामियाना लगाने से रोका गया और उसके बाद शहीदी चौक में भी पुलिस ने ऐसा ही व्यवहार किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए रास्ते में कंटीले तार बिछा दिए गए। अब क्रमिक अनशन के दौरान भी पुलिस कांग्रेस नेताओं को बेवजह परेशान कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्यूरो