फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में गांव स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
political news
बैठक में मौजूद भाजपा के कार्यकर्ता   स्रोत - भाजपा 
जम्मू। भाजपा के त्रिकुटा नगर स्थित प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पंचायत राज और सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव और वीबी-जीरामजी जनजागरण अभियान के प्रभारी बलदेव सिंह और सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी वेद शर्मा ने संबोधित किया। बलदेव ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य गांव स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाना, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना तथा समावेशी विकास को गति देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यालय तक सीमित न रहकर गांव और मोहल्लों में जाकर जनसमस्याएं सुनने और उन्हें नेतृत्व तक पहुंचाने का आह्वान किया। यहां मुनीश खजूरिया, जितेंद्र शर्मा, अंकुश गुप्ता, शाम लंगर, पीसी शर्मा, पवन सिंह, पुनीत महाजन, अमित मन्हास, करण शर्मा, वरिंदर सिंह, राजेश थापा, आशु महाजन, केएल शर्मा, बसंत राज, दीपक गुप्ता और दीपक कपाही सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed