Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: भाजपा का सेवा दूत अभियान एक से, हर घर पहुंचेगा संदेश

विज्ञापन
political news
भाजपा के सेवा दूत अ​भियान की तैयारी समीक्षा बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा। स्रोत: पार्टी
25 दिसंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा एक दिसंबर से सेवा दूत अभियान शुरू करने जा रही है। 25 दिसंबर यानी सुशासन दिवस तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता हर घर तक सेवा का संदेश पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ता केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। इनका लाभ लेने में मदद करेंगे। लाभार्थियों का पंजीकरण और नामांकन कराएंगे। सत शर्मा ने 26 नवंबर को मनाए जाने वाले संविधान गौरव दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की। बताया कि यह दिन 1949 में भारतीय संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है। लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जम्मू में भाजपा एक पदयात्रा का भी आयोजन करने जा रही है। इसके जरिये उसका उद्देश्य कांग्रेस और उसके साथ के दलों को बेनकाब करना है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सेठी, महासचिव संजीता डोगरा, गोपाल महाजन, सचिव रीमा पाधा, अरुण शर्मा और पवन शर्मा, प्रभात सिंह जम्वाल, तिलक राज गुप्ता, ब्रह्मज्योत सत्ती, रणजोध सिंह नलवा, गौरव बलगोत्रा आदि माैजूद रहे।

भाजपा के सेवा दूत अभियान की तैयारी समीक्षा बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा। स्रोत: पार्टी

भाजपा के सेवा दूत अभियान की तैयारी समीक्षा बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा। स्रोत: पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed