{"_id":"66b7dfc236ed8e3df50ac774","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-418614-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे प्रदेश कैडर : चुग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे प्रदेश कैडर : चुग
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय जम्मू में शनिवार को जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते तर
-विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन तक कड़ी मेहनत करने के लिए रोडमैप तैयार करें
भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कैडर को युद्ध स्तर पर तैयारियां करने को कहा। इसके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में काम करने और चुनाव के अंतिम दिन तक कड़ी मेहनत करने के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।
त्रिकुटा नगर जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को जम्मू-कश्मीर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए चुग ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयारी कर रही है। उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति से पूरे चुनाव अभियान के संचालक के रूप में काम करने को कहा। अपनी जिम्मेदारियों के लिए बहुत बारीकी से योजना बनाई जाए। पर्दे के पीछे बैठे लोगों का समर्पण ही चुनाव के दिन बाजी पलट देता है।
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुखों के चुनाव अभियान में व्यक्तिगत कर्तव्यों और भूमिकाओं पर चर्चा की। उन्होंने समिति को ईमानदारी और जिम्मेदारी के सिद्धांतों को कायम रखते हुए चुनावी प्रक्रिया की जटिलताओं को दूर करने को कहा। महासचिव संगठन अशोक कौल ने चुनाव प्रबंधन समिति के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें अपने आवंटित कार्यों की समीक्षा करने और पार्टी के वरिष्ठों के साथ चर्चा करने के लिए कहा। आगामी पार्टी कार्यक्रमों खासकर हर घर तिरंगा का विवरण साझा किया गया। इसमें पार्टी नेताओं से स्थानीय जनता की भागीदारी के साथ जमीनी स्तर पर इनका संचालन करने को कहा गया। इस बीच विभिन्न समितियों ने अपनी भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर भाजपा के उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक असीम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कांग्रेस, नेकां और पीडीपी के झूठे प्रचार को बेनकाब करें
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, नेकां और पीडीपी के झूठे प्रचार को बेनकाब करने को कहा। कहा कि कश्मीर के लोग इन दलों को राज्य के लोगों के खिलाफ किए गए उनके पापों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। इन दलों ने युवाओं की हत्या करके और जम्मू-कश्मीर के संसाधनों को नष्ट करके केवल अपनी जेबें भरीं हैं।
यहां पार्टी मुख्यालय में शनिवार को जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए चुग ने कहा कि विपक्षी दल जम्मू-कश्मीर के लोगों, समाज और संसाधनों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि वे चुनाव तक अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पित होकर काम करें और पूरे संगठन को साथ लेकर चलें। इन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जिलों और विधानसभाओं में स्थानीय इकाइयों और राज्य स्तरीय इकाई के बीच एक सेतु की सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस दौरान महासचिव (संगठन) अशोक कौल मौजूद रहे।