{"_id":"66b2ca0cfae8bd771f0b66c7","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-415618-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीडीपी ने 14 विस क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीडीपी ने 14 विस क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए
विज्ञापन
नरेंद्र को आरएस पुरा, वरिंदर को जम्मू बाहु की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कदमताल तेज कर दी है। पीडीपी के संसदीय बोर्ड ने 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसमें जम्मू संभाग के पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी शामिल हैं। पार्टी ने वरिंदर सिंह सोनू को बाहु जम्मू, नरेंद्र शर्मा को आरएस पुरा जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है।
फिरदौस अहमद टाक को किश्तवाड़, शमीम गनई को पुंछ हवेली, राजेंद्र मन्हास को सांबा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आसिया नक्श को हजरतबल, अब्दुल कयूम भट को शाल्टांग, मोहम्मद यासीन भट को चाडूरा, जहूर अहमद मीर को पांपोर, फैयाज मीर को कुपवाड़ा, मोहम्मद अमीन डार को कुलगाम, यावर बंदे को शोपियां, शब्बीर अहमद मीर को तंगमर्ग और जुहैब यूसुफ मीर को लाल चौक का प्रभारी बनाया है। पीडीपी महासचिव जीएन लोन हंजूरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया है। उन्होंने पार्टी नेताओं को समावेशी विकास और समाज के दबे-कुचले, उपेक्षित तबके के लिए नीतियां बनाने को कहा।