फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

आतंकवाद के खात्मे की रणनीति पर काम कर रहा केंद्र : मेघवाल

विज्ञापन
political news
भाजपा पार्टी मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से रूबरू होते केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
बजट पर झूठी कहानी गढ़ के जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय कानून, न्याय व संसदीय मामलों के राज्य मंत्री (प्रभारी) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद को खत्म करने और जम्मू क्षेत्र में शांति बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है। कहीं भी विकास और निवेश के लिए शांति जरूरी है। केंद्रीय बजट जम्मू-कश्मीर को बढ़ावा देगा। इसमें सड़क और रेलवे जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके साथ सुरक्षा परिव्यय को मजबूत बनाया जाएगा।
त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए मेघवाल ने कहा कि विपक्ष बजट को लेकर झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहा है। केंद्रीय बजट में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत नींव रखी गई है। विपक्षी दलों का संविधान खतरे में है, का प्रचार हाल के लोकसभा चुनावों के दौरान विफल रहा और इस बार भी यही होगा। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर गैर-एनडीए दलों द्वारा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चूंकि बिहार और आंध्र प्रदेश का नाम (बजट में) उल्लेखित किया गया था, इसलिए वे एक झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। मैं राजस्थान से आता हूं और इसका नाम बजट में नहीं था। क्या इसका मतलब यह है कि राज्य को पैसा नहीं मिलेगा। जब सड़कों का विस्तार किया जाएगा, तो क्या यह राजस्थान में भी नहीं किया जाएगा। विपक्षी दल जानबूझकर ऐसे मुद्दों को हवा देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर खासकर जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि पर मेघवाल ने कहा कि दुनिया में कहीं भी विकास और निवेश के लिए शांति एक पूर्व शर्त है। अगर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, तो निवेश स्वतंत्र रूप से प्रवाहित होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाहर चले जाने के बारे में पूछे जाने पर मेघवाल ने कहा कि बैठक देश के विकास पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए बुलाई गई थी। राज्य सरकारों को अपना पूरा सहयोग देना चाहिए। देश के कल्याण के लिए इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
मंत्री ने विभिन्न वर्गों से बजट पर चर्चा की
केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा के पार्टी मुख्यालय जम्मू में शनिवार को विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ एक कार्यक्रम में बजट पर चर्चा की। इसमें व्यापार, उद्योग, व्यापार, वकील, डॉक्टर और अन्य वर्गों से जुड़े सैकड़ों प्रमुख व्यक्तियों ने बजट पर मंत्री के साथ सीधा संवाद किया। इस सत्र के दौरान मंत्री ने पहले बजट के बारे में विस्तार से बताया और फिर प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए। उन्होंने संवाद में आए सुझावों को भी नोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





अध्यक्ष रविंदर रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा और सभी सेल प्रभारी राकेश महाजन के साथ पार्टी मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर भाजपा द्वारा आयोजित ''''बजट पे चर्चा'''' कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed