{"_id":"66a5930736c2b710f609ff15","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-408653-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुद्दों पर चर्चा के लिए जम्मू-कश्मीर और पीओके के प्रतिनिधियों का पैनल बनाए सरकारः महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुद्दों पर चर्चा के लिए जम्मू-कश्मीर और पीओके के प्रतिनिधियों का पैनल बनाए सरकारः महबूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गृहमंत्री अमित शाह से दोनों पक्षों के 20-20 प्रतिनिधियों की एक समिति बनाने की अपील
- पीडीपी के स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार को दोनाें तरफ के प्रतिनिधियों का एक पैनल बनाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अपील की है कि दोनों पक्षों के 20-20 प्रतिनिधियों को इस पैनल में शामिल किया जाए। महबूबा ने यह बात शनिवार को शेर-ए कश्मीर पार्क में पार्टी के 25वें स्थापना दिवस समारोह में कही।
पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह बार-बार कहते हैं कि हम पीओके को वापस लाएंगे। अगर वह ऐसा करना चाहते हैं तो दोनों तरफ के नुमाइंदों को एक साथ बिठाकर मुद्दों पर चर्चा करें। हम साल में दो बार एक साथ बैठेंगे और मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने व्यापार और लोगों के बीच संपर्क को सुविधाजनक बनाने के लिए नियंत्रण रेखा को फिर से खोलने का भी आह्वान किया। भाजपा को घेरते हुए महबूबा ने कहा कि उनके पिता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने एलओसी पार के सभी रास्ते खोले थे, जिन्हें आपने नशा तस्करी के नाम पर बंद कर दिया। जबकि अधिकांश नशा गुजरात की एक बंदरगाह के माध्यम से आता है। आप उसे क्यों नहीं बंद करते।
मुफ्ती ने देश भर की जेलों में बंद कश्मीरी युवाओं की रिहाई की भी मांग की। उन्होंने कहा, भाजपा कहती है कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार हुआ है, तो हमारे युवा जेलों में क्यों हैं? अदालतों में उनके मामलों की सुनवाई भी नहीं होती। जम्मू संभाग में बढ़े आतंकी हमलों पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार केवल हमारे घरों और संस्थानों में घुसपैठ करने में व्यस्त है। आतंकवादी यहां घुसपैठ करते हैं, लोगों को मारते हैं और चले जाते हैं। लेकिन, आप क्या करते हैं?
विज्ञापन
-- -- --
भाजपा के लिए एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे : महबूबा
प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताने का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है। अब सरकार ने जेईआई पर प्रतिबंध लगा दिया, जो स्कूल चलाती थी। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हम सब मिलकर अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। हम उन्हें (भाजपा) एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे। पीडीपी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन लोगों की आंखें खुल जानी चाहिए, जो कहते हैं कि कश्मीर में क्षेत्रीय दल खासकर पीडीपी पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। यह डीजीपी आरआर स्वैन की हालिया टिप्पणी का संदर्भ में था कि घाटी में नागरिक समाज में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तान के लिए क्षेत्रीय दल जिम्मेदार थे। पीडीपी प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के खाते में 100 रुपये जमा करने का आह्वान किया, ताकि पार्टी सुचारू रूप से चल सके।