{"_id":"66a2fd73af026878f00bfc8c","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-407547-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारी हुई लड़ाई लड़ रहा है पाकिस्तान : चुग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारी हुई लड़ाई लड़ रहा है पाकिस्तान : चुग
विज्ञापन
डोडा में विभिन्न सम्मेलनों को भाजपा के जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बहिष्कार की राजनीति को छोड़कर आज भारी मतदान हो रहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने कहा कि पाकिस्तान हारी हुई लड़ाई लड़ रहा है। प्रदेश की जनता आतंकवाद के साथ नहीं है। पड़ोसी देश की साजिशें नाकाम होंगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के विकास को नई गति मिली है। बहिष्कार की राजनीतिक को छोड़कर आज यहां भारी मतदान हो रहा है।
वीरवार को डोडा विधानसभा क्षेत्रों में एससी और अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए चुग ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर की तस्वीर बदल चुकी है। अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार को सीमा पार के आकाओं के हाथों में खेलना बंद करना चाहिए। आरोप लगाया कि घाटी में अशांति फैलाने के लिए सीमा पार की ताकतों के साथ मिलकर अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों ने काम किया। जम्मू-कश्मीर में भय और हिंसा फैलाने के पाकिस्तान के प्रयासों बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में भाजपा महासचिव सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष शक्तिराज परिहार, पूर्व विधायक दिलीप परिहार, जिला अध्यक्ष बाबू राम, मुबस्सर आजाद भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश स्तर पर सम्मेलन करवा रही है। वहीं, हरुण चौधरी ने जम्मू उत्तर में एसटी मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया।