{"_id":"669f05f07aea14579600e497","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-405548-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों देशों में कुछ लोग शांति नहीं चाहते : डॉ. फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों देशों में कुछ लोग शांति नहीं चाहते : डॉ. फारूक
विज्ञापन
- नेकां प्रमुख ने कहा - भारत सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू संभाग में हो रहे आतंकी हमलों को दुखद बताते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान में कुछ लोग शांति नहीं चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर में सात हजार से अधिक अतिरिक्त सैन्य कर्मियों को लाया गया है।
अब्दुल्ला ने कहा, भारत सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए तैयार नहीं होगी। वह तब तक तैयार नहीं है जब तक आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कांवड यात्रा मार्ग के सभी भोजनालयों को उनके मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के लिए अनिवार्य करने के बाद नेकां प्रमुख ने कहा कि भाजपा हिंदू और मुसलमानों के बीच मतभेद पैदा करना चाहती है। यह गलत किया है। पहले भी शांति के साथ यात्रा होती थी। भाजपा अयोध्या में हार गई, जहां उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी। उत्तराखंड (बद्रीनाथ उपचुनाव) में हार गई। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा फैजाबाद लोकसभा सीट हार गई। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कुछ राज्य सरकारों के अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों पर अंतरिम रोक लगा दी कि कांवड यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को ऐसी दुकानों के बाहर मालिकों के नाम प्रदर्शित करने चाहिए।