फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: नेकां की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन

विज्ञापन
political news
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस की पार्टी मुख्यालय श्रीनगर में दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श के साथ लोकसभा चुनावों में रही कमी पर भी मंथन किया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर भी बातचीत की गई। चुनावों की घोषणा से पूर्व इस पर मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाया जाएगा। बैठक में पार्टी के संविधान ड्राफ्ट को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी की कार्य समिति की बैठक में जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने के कदम और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। सभी ने अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed