{"_id":"65ce98cd12040274b8025b37","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-303670-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहनाज के बाद पहाड़ी नेता सैयद बुखारी भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहनाज के बाद पहाड़ी नेता सैयद बुखारी भाजपा में शामिल
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के पूर्व मंत्री सैयद मुश्ताक बुखारी वीरवार को समर्थकों के साथ भाजपा मे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां से 2022 में अलग हुए थे पूर्व मंत्री, जनता से नई राजनीतिक यात्रा के लिए मांगा समर्थन
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के पूर्व मंत्री, सुरनकोट से दो बार विधायक रहे और पहाड़ी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सैयद मुश्ताक बुखारी वीरवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने से जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी समुदाय के बीच भाजपा का और मजबूत होना माना जा रहा है।
एसटी का दर्जा दिए जाने के बाद बुखारी पहले बड़े पहाड़ी नेता हैं, जिन्होंने भाजपा का दामन थामा है। इस घटनाक्रम को नेकां के लिए झटका माना जा रहा है। तीन दिन पहले पूर्व विधायक एवं नेकां नेता शहनाज गनई भी नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुई थीं। गत दिवस नौशेरा विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी के वरिष्ठ नेता अरशद महमूद भी समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए थे। बुखारी लंबे समय से डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेकां से जुड़े रहे हैं। वह राजोरी और पुंछ में नेकां का प्रमुख चेहरा रहे हैं। लेकिन 2022 में पहाड़ियों को एसटी का दर्जा देने के मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया था। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बुखारी के शामिल होने से भाजपा को अनंतनाग-राजोरी सीट पर लाभ मिल सकता है। भाजपा में शामिल होने वालों में गुलाम मो. ख्वाजा, शब्बीर गिलानी, करम हुसैन शाह, ख्वाजा मोहम्मद यासीन, महमूद कयूम खान आदि रहे।
भाजपा मुख्यालय जम्मू में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव (संगठन) अशोक कौल, पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुश्ताक बुखारी का स्वागत किया।
विज्ञापन
-- -- -
हम किसी को रोकने वाले नहीं
पहाड़ियों को मिले आरक्षण के बाद कुछ नेकां नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि जिनका ईमान कमजोर है, वो जाएं हम किसी को रोकने वाले नहीं।