फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर लागू नहीं होगा

विज्ञापन
political news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने नेकां, पीडीपी, कांग्रेस पर हमला बोलते कहा कि ये दल अनुच्छेद 370 को वापस लाने की बात कर रहे हैं, लेकिन भाजपा प्रतिबद्ध है और इसे कभी वापस नहीं आने देंगे क्योंकि इसने पहले काफी तबाही मचाई है। इन पार्टियों ने आतंकवादियों और अलगाववाद को ग्लैमराइज किया। यह नहीं भूलना चाहिए कि कैसे इन पार्टियों ने पाकिस्तान के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर को जलने दिया। चुघ मंगलवार को त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में बूथ जनसंपर्क महाअभियान पर कार्यशाला में बोल रहे थे।
चुग ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल निर्दोष लोगों की जान की कीमत पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देना चाहते हैं। वंशवादी दल जम्मू-कश्मीर को अशांति में धकेलकर युवाओं को पत्थर और एके 47 सौंपना चाहते हैं। भाजपा नेहरू-गांधी परिवार और अब्दुल्ला परिवार के उत्पीड़न और अलगाववाद की लहर के खिलाफ संघर्ष कर रही है। मुफ्ती परिवार से जुड़े इन परिवारों ने पिछले दशकों में सामाजिक-आर्थिक और सुरक्षा संरचना को नष्ट कर दिया है। भाजपा के रुख को दोहराते हुए कहा कि एक इंच जमीन पर भी अवैध कब्जा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा कैडर 24 अक्तूबर से मोदी सरकार की उपलब्धियों और ऐतिहासिक फैसलों को जनता तक ले जाएगा। सह प्रभारी आशीष सूद ने राष्ट्र को मजबूत करने और आम लोगों के कल्याण के लिए पार्टी की नीतियों को बढ़ावा देने को सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों के संचालन पर जोर दिया। महासचिव संगठन अशोक कौल ने बूथ जनसंपर्क महाअभियान पर चर्चा की। यह अभियान विजय दशमी से उत्तरायण तक लगभग 3 महीने चलेगा। इसमें प्रत्येक इकाई द्वारा लगभग 200 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां अभियान महासचिव सुनील शर्मा, सलाहकार विबोध गुप्ता, डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, प्रिया सेठी, देवेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे। इससे पहले कार्यशाला में जिलाध्यक्षों ने बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारियों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed