फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

पाकिस्तान ने नापाक हरकतें बंद नहीं कीं तो हमारी सेना जानती है निपटना : अनुराग

विज्ञापन
political news
जम्मू क्लब में आयोजित बजट पे चर्चा संगोष्ठी में भाग लेते शहर के व्यापारी। अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा - पाकिस्तान ने भारत को अस्थिर करने की कोशिश में खुद को अस्थिर कर लिया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान के चेतावनी दी कि पड़ोसी मुल्क ने अपनी नापाक हरकतें बंद नहीं कीं तो हमारी सेना जानती है, कैसे निपटा जाए। पाकिस्तान ने भारत को अस्थिर करने की कोशिश में खुद को अस्थिर कर लिया है।

अनुराग ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय जम्मू में प्रेसवार्ता ने कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) से फंडिंग को लेकर चल रहे विवाद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भारत में मतदान के लिए 21 मिलियन अमेरिकी डालर की राशि ने उन लोगों को बेनकाब कर दिया है, जो लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विदेशी देशों के साथ साजिश कर रहे हैं। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के प्रयास में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का अमेरिका स्थित अरबपति निवेशक जार्ज सोरोस से संबंध होने का खुलासा पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन


अनुराग ने कश्मीर में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के पूर्व नेताओं के चुनाव लड़ने व विस्थापित कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए काम करने के लिए नई पार्टी के गठन का भी स्वागत किया। कहा, सभी को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की ओर से हिंदुओं को पारंपरिक कपड़े पहनने और अंग्रेजी बोलना छोड़ने सहित दिशा-निर्देश जारी करने के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने चुटकी ली कि मैं निर्देशों का पालन करूंगा। उन्होंने स्थानीय व्यवसायों और ट्रांसपोर्टरों की इस आशंका को खारिज कर दिया कि कश्मीर के लिए सीधी ट्रेन जम्मू पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी, उन्होंने कहा कि हमें अपनी क्षमताओं को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार में काला धन



कमाने की प्रवृत्ति बढ़ी थी : अनुराग
- जम्मू क्लब में बजट पे चर्चा संगोष्ठी में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री



- पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के कार्यकाल पर साधा निशाना



अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। जम्मू क्लब में बजट पे चर्चा संगोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1977 में टैक्स की घोषणा की। तब जनता की कमाई का 97 प्रतिशत केवल टैक्स में चला जाता था। कांग्रेस ने काले धन को सफेद करने की नीतियां बनाईं। अब देश में ईमानदार प्रधानमंत्री आने के बाद सरकार की नीति है कि जनता ईमानदारी से टैक्स दे और सरकार भी ईमानदारी से काम करे।




अनुराग ने बताया कि केंद्रीय बजट में लगातार सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। मेडिकल काॅलेजों, विश्वविद्यालयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2014 में कांग्रेस की सरकार में 12 लाख की आमदनी में एक लाख 90 हजार रुपये टैक्स देना पड़ता था। जम्मू में रेलवे लाइन का विस्तार व दो वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन हैं। एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन भी शुरू किया है। स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ से 20 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। ठाकुर ने कहा कि एआई के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। बैंक आज मुनाफे की ओर बढ़ रहे हैं। 12 लाख की आमदनी पर आयकर जीरो कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनुराग ने कहा कि दिल्ली में वह विधानसभा से लेकर लोकसभा के छह चुनाव लड़े और सभी में जीरो-जीरो कर दिया। कहा कि मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का निर्णय किया है, ताकि हम सभी के बच्चे डाॅक्टर बन सकें। उन्होंने संकल्प दिलाया कि सभी को रोजगार, व्यापार के अवसर मिलें, व्यापार को बढ़ाते हुए देश को 2047 तक हर हाल में विकसित भारत बनाकर दिखाएंगे। संगोष्ठी में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि वह वित्त मंत्री से मिलने गए थे। 45 दिन के अंदर भुगतान का राइडर हटाने की मांग की थी। इस मुद्दे को वह वित्त मंत्री तक ले जाकर समाधान कराएं। कामेश्वर जमवाल सहित अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलकर सरकार की नीतियों की सराहना की। संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, प्रवक्ता गौरव व अन्य मौजूद रहे।

जम्मू क्लब में आयोजित बजट पे चर्चा संगोष्ठी में भाग लेते शहर के व्यापारी। अमर उजाला

जम्मू क्लब में आयोजित बजट पे चर्चा संगोष्ठी में भाग लेते शहर के व्यापारी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed