फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

आशा है आप मुझे निराश नहीं करेंगे: महबूबा

विज्ञापन
political news
श्रीनगर
विज्ञापन

प्रचार थमने के बाद मतदान की पूर्व संध्या तक प्रत्याशी वोट पाने के लिए जोड़-तोड़ लगाते रहे। अनंतनाग-राजोरी सीट से पीडीपी प्रमुख और प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती ने वीडियो संदेश जारी कर मतदाताओं से भावनात्मक अपील की। संदेश में उन्होंने कहा कि आशा है, आप मुझे निराश नहीं करेंगे। मुझे संसद में अपना वकील बनने का मौका देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर कहा, कल आप सभी मतदान करने जाएंगे। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि वोट डालने से पहले यह सोचें कि मुश्किल समय में किसने आपका साथ दिया है। उनके परिवार, उनकी पार्टी और उन्होंने लोगों के हितों की वकालत करने के लिए बड़ी कीमत चुकाई है। मैंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर न्याय के लिए आवाज उठाई और आगे भी उठाती रहूंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed