{"_id":"66035482a3a6beedc70ac1f4","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1006-328728-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों के परिजनों को दुष्प्रचार के लिए परेशान कर रही सरकार : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों के परिजनों को दुष्प्रचार के लिए परेशान कर रही सरकार : महबूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- समा व रूवा के सार्वजनिक नोटिस के बाद पूर्व सीएम ने की टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में अधिकारी अलगाववादियों के परिवार के सदस्यों को उनके परिवारों से बेदखल कर दुष्प्रचार करने के लिए परेशान कर रहे हैं।
उनकी टिप्पणी जेल में बंद अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की बेटी समा शब्बीर और दिवंगत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की पोती रूवा शाह द्वारा अलगाववादी विचारधारा से खुद को अलग करने और देश की संप्रभुता के प्रति अपनी वफादारी की प्रतिज्ञा के बाद आई है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा, कश्मीर ने एक ऐसा समय देखा जब बंदूकधारी आतंकियों ने धमकी दी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को खुद को मुख्यधारा से अलग करने या गंभीर परिणाम भुगतने के लिए मजबूर किया। आज वही तरीका दोहराया जा रहा है। जो बात अधिक परेशान करने वाली है वह यह कि ऐसा काम स्वयं सरकार की ओर से किया जा रहा है। वे अलगाववादियों के परिवारों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अपने परिवारों को बेदखल करने के दुष्प्रचार करने के लिए अपनी बेटियों को भी नहीं बख्शा। इस तरह की कायरतापूर्ण कार्रवाइयां ठीक नहीं हैं।
-- -- -- -- -- -
पिछले सप्ताह दोनों युवतियों ने प्रकाशित कराया था नोटिस
मालूम हो कि स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित सार्वजनिक नोटिस में समा शब्बीर और रूवा शाह ने खुद को अलगाववादी राजनीति से दूर कर लिया। गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह उर्फ अल्ताफ फंटूश की बेटी रूवा शाह ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर खुद को उनके दिवंगत दादा द्वारा स्थापित हुर्रियत कॉन्फ्रेंस गुट से अलग कर लिया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हुर्रियत विचारधारा के प्रति उनका कोई झुकाव या सहानुभूति नहीं है।