फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

केंद्र के सहयोग से कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के लिए प्रयास जारी : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
political news
विधानसभा में एक प्रश्न का जवाब देते उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी।
विधानसभा प्रश्नकाल
विज्ञापन

विधायक एमवाई तारिगामी ने कहा - सरकार कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास अपने एजेंडे में रखे

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार प्रयासरत है। सरकार इस दिशा में केंद्र के सहयोग से प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में ये बातें कहीं। पीएम पैकेज के तहत 6,000 पदों में से अब तक 5,868 को नौकरी दी गई हैं।


विधायक एमवाई तारिगामी के प्रश्न और उसके बाद विभिन्न सदस्यों के पूरक सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 1990 में घाटी से पलायन करने वाले कश्मीरी पंडितों के लिए हर किसी के दिल में दर्द है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2009 में कश्मीरी विस्थापितों के कश्मीर घाटी में पुनर्वास के लिए 1618.40 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी। दिसंबर, 2015 में कश्मीर के विभिन्न जिलों में 6000 ट्रांजिट आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। 3120 फ्लैट इस साल जनवरी तक पूरे हो चुके हैं। बचे 2040 फ्लैट अभी निर्माणाधीन हैं। राहत राशि में वृद्धि का मामला भारत सरकार के समक्ष उठाया है। तारिगामी ने कहा सरकार कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास को अपने एजेंडे में रखे। भाजपा विधायक नरेंद्र रैना ने कश्मीरी सिखों को भी विस्थापित की तरह सुविधा देने की मांग की। बलवंत सिंह मनकोटिया ने तलवाड़ा के विस्थापितों के लिए काम करने के लिए कहा। नेकां विधायक शौकत हुसैन गनई ने कहा कि 2023-24 में एक आतंकी हमले के बाद जैनापोरा निर्वाचन क्षेत्र से एक कश्मीरी पंडित परिवार ने पलायन किया। जम्मू में उन्हें आवास मिला, लेकिन अन्य कश्मीरी विस्थापितों वाले लाभ से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed