फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: विधानसभा में बेरोजगारी, पर्यटन और उद्योग से जुड़े मुद्दे उठाएगी भाजपा

विज्ञापन
political news
भाजपा मुख्यालय जम्मू में रविवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक परिद
- कोर ग्रुप की बैठक में राजनीतिक व सामाजिक परिदृश्य पर चर्चा
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पार्टी मनाएगी बिहार दिवस,
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा में भाजपा विधायक बजट सत्र के दाैरान बेरोजगारों, पर्यटन, व्यापार, उद्योग क्षेत्र में निवेश जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके सामाजिक और आर्थिक परिणामों पर चर्चा करने पर जोर दिया जाएगा। पार्टी उत्साह के साथ आगामी बिहार दिवस मनाएगी। भाजपा मुख्यालय जम्मू में रविवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक में राजनीतिक, सामाजिक परिदृश्य, संगठनात्मक गतिविधियों के साथ अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर पार्टी नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। दैनिक वेतनभोगी, जरूरतमंद श्रमिकों, एनवाईसीएस और अन्य मुद्दों पर भी बात की। मथुरा के विधायक एवं संगठन पर्व पर्यवेक्षक श्रीकांत शर्मा ने उत्साह के साथ बिहार दिवस मनाने का सुझाव दिया। यह दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने एक राष्ट्र, एक चुनाव और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों तक संदेश पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की शानदार भूमिका पर जोर दिया। महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने भविष्य के पार्टी गतिविधियों पर बात की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक डॉ. नरिंदर सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह व कविंदर गुप्ता, महासचिव डॉ. देविंदर कुमार मन्याल, एडवोकेट विबोध गुप्ता, वरिष्ठ नेता डॉ. दरक्षण अंद्राबी, उपाध्यक्ष शक्ति राज परिहार, मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट सुनील सेठी, प्रवक्ता गिरधारी लाल रैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
जिला स्तर पर जल्द बनाए जाएंगे नए पदाधिकारी
जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने रविवार को संगठन के 17 जिलों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी पदाधिकारियों की नियुक्तियों पर चर्चा की। उन्होंने अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। इसमें पदाधिकारियों की प्रस्तावित सूची पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि आगामी जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। जिसमें आगामी पंचायती चुनाव सहित अन्य गतिविधियों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed