{"_id":"66a6e706cc8499c3850ae4d4","slug":"political-news-jammu-news-c-10-1-jam1005-409342-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव कराने व राज्य का दर्जा बहाल\n\nकरने में देरी भाजपा की विफलता : मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव कराने व राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी भाजपा की विफलता : मीर
विज्ञापन
अनंतनाग। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने और राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी भाजपा की विफलता को उजागर कर रही है। लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। भीषण गर्मी के बीच पेयजल, सिंचाई सुविधाओं की कमी और बिजली की खराब आपूर्ति के अलावा जमीनी स्तर पर विकास की कमी है। जनता में बढ़ते आक्रोश और निराशा के बावजूद केंद्र सरकार नहीं चाहती कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र पनपे। ये बातें मीर ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के लार्कीपोरा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
मीर ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह जानते हुए भी कि प्रदेश में निर्वाचित सरकार न होने से जनता पीड़ित है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक स्थिति को अभूतपूर्व करार दिया और केंद्र से बिना किसी देरी के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की। एलजी सरकार से स्थानीय विकासात्मक सार्वजनिक मुद्दों को हल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। बैठक में कांग्रेस नेता मोहम्मद इकबाल मीर, डीसीसी अध्यक्ष अली मोहम्मद मंटू, महासचिव महिला कांग्रेस सतनाम कौर, तारिक अहमद डार व अन्य शामिल थे। संवाद