फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news baspa

बसपा की होगी अब युवा विंग : राणा

विज्ञापन
political news baspa
जम्मू। बहजन समाज पार्टी की अब युवा विंग होगी। युवाओं को पार्टी में जोड़ा जाएगा और पार्टी को मजबूत किया जाएगा। युवा विंग बनाने पर काम इसी माह से शुरू होगा। बसपा की लखनऊ में हुई आल इंडिया स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है। इसमें तमाम राज्यों में युवा विंग गठित होगी। बसपा अब लोकसभा चुनाव में खराब नतीजों के कारण पार्टी को मैदानी स्तर पर मजबूत करेगा। हालांकि कांग्रेस में एनएसयूआई और भाजपा में भाजयुमो विंग सक्रिय है। अब बसपा भी युवा विंग बनाएगा। पार्टी की युवा विंग की मजबूती के लिए आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी फिर से दी गई है। हालांकि पहले इन्हें पद से पार्टी सुप्रीमों मायावती ने हटा दिया था।
विज्ञापन

बैठक में भाग लेने के बाद जंएडके के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि संगठन में निष्क्रिय हो चुके पदाधिकारियों को बाहर किया जाएगा। पहले प्रदेश कार्यकारिणी मेंे काम न करने वाले सदस्यों को बाहर किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय कार्यकारिणी से सदस्य बाहर होंगे। पदाधिकारियों द्वारा पार्टी की बैठकों में भाग न लेना और पार्टी से लंबे समय से दूरी बनाए रखने से पार्टी को नुकसान हो रहा है। नए सदस्य जोड़ने के लिए पंजीकरण अभियान प्रदेशभर में चलेगा। टीमें घर-घर जाकर लोगों को बसपा से जोड़ेंगी। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी जम्मू और उधमपुर सीट से चुनाव में उतरे थे। मगर, चुनाव में उम्मीद से कम वोट पड़े थे। अब पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विशेष रणनीति के तहत काम होगा। वहीं बसपा विस चुनाव में प्रत्याशियों की जीत के लिए भी पार्टी की मजबूती पर विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed