फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

‘पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं मिल रहा समर्थन’

विज्ञापन
political news
भाजपा की कार्यक्रम पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा - फोटो : AKHNOOR
अखनूर। कस्बा में भाजपा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय ध्वज बांटे गए। इसके अलावा भारत माता का जयघोष लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने कहा कि कश्मीर के आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के इशारे पर कार्य कर रहे थे। वहीं पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर मुद्दा उठाने पर कोई समर्थन नहीं मिल रहा। यह तभी संभव हुआ, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व कूटनीति से हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राज्य से जो अनुच्छेद 370 हटाया गया है, उससे राज्य में पिछले कई साल से राज करने वाले कुछ परिवार की जम्मू और कश्मीर में नहीं चलेगी। जबकि पूर्व मेें यही लोग दोनों खित्तों में अपनी तानाशाही चला कर लोगों के साथ भेदभाव करते थे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू से होने वाले भेदभाव पर अब अंकुश लगेगा। इससे पूर्व पिछले 70 साल से जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव होता रहा है। सरकारी नौकरियों में कश्मीर के युवाओं को प्राथमिकता दी जाती रही। वहीं विकास कार्य में मात्र जम्मू के साथ खानापूर्ति की जाती रही। अब गुज्जर और बक्करवाल को अपने अधिकार मिलेंगे
विज्ञापन

इस अवसर पर दीदार हुसैन, चौधरी बावू राम, राकेश मल्होत्रा, सुभाष लंगर, सरपंच जगदीश शर्मा, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed