फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political meeting in samba

जम्मू: भाजपा सांबा प्रभारी ने शक्ति केंद्र प्रमुखों की ली बैठक

विज्ञापन
political meeting in samba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। भाजपा जिला मुख्यालय सुपवाल में सांबा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी देवेंद्र राणा ने शुक्रवार को शक्ति प्रमुख एवं मंडल प्रधानों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार करने को कहा।

भाजपा जिला प्रधान कशमीर सिंह के अनुसार एक बूथ पर एक सौ कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। इसमें मतदाता सूची के एक पन्ने पर पांच कार्यकर्ताओं को तैयार करना है, ताकि एक पन्ने पर जितने मतदाता होंगे उनसे मेल मिलाप बढ़ाना है। भाजपा ने अपने पूर्व विधायकों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में एक माह में छह दिन रहेंगे। उन्होंने कहा कि गत दिवस भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह स्लाथिया, सह प्रभारी मुनीश खजूरिया, संगठन मंत्री इंद्रजीत शर्मा, अमित दुबे, पवन सिंह, रछपाल वर्मा, संजीव कुमार के अतिरिक्त सांबा विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व मंडल प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed