फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

रमेश लाल बने भाजपा एससी मोर्चा के मंडल प्रधान

विज्ञापन
political
रमेश कुमार भाजपा एससी मीरां साहिव वलाक प्रधान वनने पर डीडीसी आरएस पुरा सदस्या प्रौ गारू राम सहित - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। भाजपा एससी मोर्चा की आरएस पुरा जिला इकाई की तरफ से सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर रमेश लाल को मोर्चा का मीरां साहिब मंडल प्रधान बनाया गया। इसके अलावा बनारसी दास और बोधराज को उपप्रधान, अनिल कुमार को महासचिव और विरेंद्र कुमार को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मोर्चा के जिला प्रधान बहादुर लाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिला प्रधान सरदार हरभजन सिंह पम्मी मुख्य तौर पर मौजूद थे। इसके अलावा बीडीसी सदस्य विद्या मोटन तथा प्रोफेसर गारू राम भगत विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मोर्चा का मीरां साहिब मंडल प्रधान बनने पर रमेश लाल तथा अन्य चुने गए सदस्यों का स्वागत किया। मोर्चा के जिला प्रधान बहादुर लाल ने कहा कि रमेश लाल लंबे समय से पार्टी से जुड़कर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। इसके चलते आज पार्टी की तरफ से उन्हें मोर्चा के मंडल प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी पूरी टीम जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी मेहनत तथा ईमानदारी के साथ कार्य करेगी। इस अवसर पर सरपंच बद्रीनाथ शर्मा, सरपंच दया पाल, अशोक चौधरी सहित पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed