फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

डीडीसी चुनाब की सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
political
अरनिया। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव की आहट के बाद अरनिया में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अठारह पंचायत हल्कों वाले ब्लाक में पहले दस पंचायतें थीं। डीलिमिटेशन के बाद आठ पंचायत हल्के बिश्नाह ब्लाक से मिलाए गए, जिससे इसकी कुल संख्या 18 पंचायत हल्कों की हो चुकी है।
विज्ञापन

एससी वूमेन के लिए रिजर्व इस सीट पर कई ने चुनाव में उतरने का मन बनाना शुरू कर दिया है। अरनिया ब्लाक की दस पंचायतों में से नौ पंचायतों में अधिकतर भाजपा के ही पंच सरपंच हैं, जबकि एक पंचायत में मात्र एक दो सदस्य ही भाजपा का हितैषी है। दूसरी ओर बिश्नाह ब्लाक से शामिल होने वाली आठ पंचायतों में से चार में भाजपा का दबदबा है। हालांकि यह चुनाव गैर सियासी पार्टी के होंगे, फिर भी अंदर से भाजपा अपने प्रत्याशी की मदद जरूर करेगी। ब्लाक का (बीडीसी) चेयरमैन भी भाजपा का है, जिससे इस सीट पर दबदबा और भी बढ़ जाता है। बीडीसी चेयरमैन कुलदीप राज भगत का कहना है कि किसी काबिल महिला को खड़ा किया जाएगा जो हमारे ब्लाक का विकास कराने में सक्षम हो, फिर भी इस पर सोच विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed