{"_id":"62250cef07ed401497680a02","slug":"political-jammu-city-news-jmu2552012200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की गलत नीतियों से लोग त्रस्त : मूलाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की गलत नीतियों से लोग त्रस्त : मूलाराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और बेलगाम महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। यह आरोप जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू ग्रामीण की गजानसू में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री मूला राम ने लगाया है।
हरि सिंह चिब ने कहा कि देश में मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए भाजपा के भ्रामक एजेंडे का मुकाबला करने की जरूरत है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को झूठे प्रचार से बेवकूफ बनाया जा रहा है। राज्य का दर्जा बहाली के लिए अभी तक कोई रोड मैप तैयार नहीं किया है। उदय चिब ने कहा कि भाजपा चुनावों से पहले किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। डीसीसी जिला उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार हैप्पी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए जो योगदान दिया है उसके लिए किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
इस दौरान गजनसू क्षेत्र के दर्जनों युवा पार्टी में शामिल हुए हैं। बैठक में रामपाल, रतन लाल शर्मा, देवा चौधरी, शमशेर चौधरी, जनक सिंह, सागर मल चौधरी, लंबरदार शाम सिंह, डॉ. गोपाल, जगदीश लाल, डॉ. बंसीए पप्पू चिब, बंसी लाल, विक्रांत मन्हास आदि मौजूद रहे।