फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला स्वागत योग्य: महबूबा

विज्ञापन
political
जम्मू/श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने का केंद्र का फैसला स्वागतयोग्य कदम है। उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर में की गई गलतियों में सुधार करेगी और अवैध बदलावों को वापस लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट किया कि कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला एक स्वागतयोग्य कदम है, भले ही यह चुनावी विवशताओं और चुनावों में हार के डर से पैदा हुआ हो। विडंबना है कि भाजपा को वोट के लिए शेष भारत में लोगों को खुश करने की जरूरत है। कश्मीरियों को दंडित और अपमानित करने से उनके मतदाताओं को संतुष्टि मिलती है। आरोप लगाया कि पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त करने तथा तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने का फैसला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा केवल अपने मतदाताओं को खुश करने के लिए लिया गया था। जम्मू-कश्मीर को तोड़ने और अधिकार से वंचित करने के लिए भारतीय संविधान का अपमान केवल अपने मतदाताओं को खुश करने के लिए किया गया था। मुझे उम्मीद है कि वे यहां भी गलतियां सुधारेंगे और अगस्त 2019 से जम्मू-कश्मीर में किए गए अवैध बदलावों को पलट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed