फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

कांग्रेस की जनजागरण के साथ सदस्यता अभियान की तैयारी

विज्ञापन
political
जम्मू। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश कांग्रेस जनजागरण के साथ सदस्यता अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जम्मू और कश्मीर के लिए पचास हजार कापी का अर्डर दिया गया है। प्रत्येक कापी में 25 प्राथमिक सदस्य शामिल किए जाते हैं। प्राथमिक सदस्यता से कांग्रेस प्रदेश में अपने जनाधार को बढ़ाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा करके लौटे जीए मीर ने कहा कि 14 नवंबर से शुरू किए जा रहे जनजागरण अभियान में भाजपा की जनता विरोधी नीतियों को लेकर जागरुकता बढ़ाई जाएगी। इसके साथ पार्टी सदस्यता अभियान भी शुरू कर रही है। 15 नवंबर तक जम्मू और कश्मीर के लिए प्रिंट हुई सदस्यता कापी की पहली खेप पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पार्टी कैडर को अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिक सदस्यता से जोड़ने के लिए कहा गया है। भाजपा की नीतियों को लेकर जनता का कांग्रेस पर विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस लगातार महंगाई जैसे मुद्दे पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की जरूरत और मांग के मुताबिक जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए। अभी तक परिसीमन का ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार नहीं पाया है। ऐसा लग रहा है कि जानबूझ कर परिसीमन में देरी से चुनाव को लटकाया जा रहा है। कांग्रेस पहले ही जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और फिर चुनाव की मांग करती रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में लोकतंत्र की मूल भावनाओं के अनुरूप संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने के साथ अनुशासन को बनाए रखने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed