फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

जम्मू को राज्य बनाने से होगी अधिकारों की रक्षा

विज्ञापन
political
जम्मू। पांच अगस्त, 2019 के ऐतिहासिक सुधार वांछित परिणाम देने में विफल रहे हैं। अब जम्मू राज्य ही स्थायी समाधान है। यह बात इकजुट जम्मू के अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने का परिणाम देख चुके हैं। राष्ट्रीय आवश्यकता को पूरा करने के लिए अलग जम्मू राज्य से अधिकारों की रक्षा होगी। इससे प्रांत के लोग सशक्त हो सकेंगे। जम्मू की जनसांख्यिकी को बदलने के लिए दिन-रात काम करने वाले दुश्मनों को हराया जा सकेगा। साथ ही जम्मूवासियों को भी इसके लिए आगे आना होगा। प्रदेश में हालात खराब हो रहे हैं। जिहादी ताकतों से निपटने के लिए यह जरूरी है। टारगेट किलिंग के बढ़ रहे मामलों से साफ है कि आने वाला समय कठित होगा। अनुच्छेद 370 और 35ए के निरस्त होने के बाद जम्मू प्रांत के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, हरीश कपूर, विक्रम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अजय सिंह, तिलक, राजेंद्र सिंह, मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र अबरोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed