फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

जम्मू पहुंचे राणा-सलाथिया के रोड शो में उमड़ा हुजूम, समर्थकों में दिखा जोश

विज्ञापन
political
जम्मू। भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को नई दिल्ली से जम्मू पहुंचे पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर हुजूम उमड़ा। समर्थकों ने एयरपोर्ट से लेकर गांधीनगर स्थित आवास तक रोड शो किया। तिरंगे के साथ समर्थकों की निकली रैली में कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाच रहे थे। पूरे रोड शो में जम्मू...जम्मू...के नारे लग रहे थे। ज्ञात हो कि उन्होंने 11 अक्तूबर को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि वह जम्मू के हित के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। जन आकांक्षाओं और भाजपा की नीतियों के तहत अब काम करेंगे। सलाथिया ने कहा कि नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होने के बाद जम्मू पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जिस उत्साह के साथ स्वागत किया है। उससे मनोबल और बढ़ा है, वह सभी समर्थकों का धन्यवाद करते हैं। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के भाई राणा ने 2011 में नेशनल कांफ्रें स के संभागीय अध्यक्ष का पद संभाला था। उस वक्त वह प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार थे। संभागीय अध्यक्ष बनने से पहले उन्होंने सलाहकार का पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन

आज भाजपा मुख्यालय में स्वागत
भाजपा की ओर से रविवार को त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में राणा व सलाथिया का स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि शनिवार को पार्टी की रैली नहीं थी। समर्थकों ने स्वागत रैली निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू की जनता के हक के लिए किसी
भी कुर्बानी को तैयार : राणा
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के करीब एक सप्ताह बाद पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि उनके राजनीतिक एजेंडे का आधार जम्मू घोषणापत्र है। वह क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ भी कुर्बान करने को तैयार हैं। हालांकि, अभी यह आकार नहीं ले पाया है। कहा कि उन्हें अपनी धर्मनिरपेक्षता साबित करने के लिए किसी को जवाब देने या किसी से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे लोग मुझे अच्छी तरह जानते हैं और मैं भी उन्हें बेहतर तरीके से जानता हूं। मैं हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत सभी लोगों का आभारी हूं जो जम्मू के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं और मुझ पर अपना प्यार बरसाया है। इसे जम्मू घोषणापत्र के लिए जनमत संग्रह के रूप में देखा जाना चाहिए। अब समय आ गया है कि जम्मू-कश्मीर के भविष्य की आवाज जम्मू से आनी चाहिए। उन्होने कहा कि जम्मू घोषणापत्र मेरा राजनीतिक एजेंडा है। कुछ लोग पूछते हैं कि जम्मू घोषणापत्र क्या है तो मैं कहना चाहता हूं कि यह एक अवधारणा है जो विकसित हो रही है। जिसका आधार स्थापित किया गया है और जिसकी रूपरेखा लोगों के परामर्श से पूरी की जाएगी। जैसे गुपकार घोषणापत्र भी एक अवधारणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed